Highlights

इंदौर

क्यों की बच्ची की हत्या? अभी तक स्पष्ट नहीं, आरोपी को आज कोर्ट पेश करेगी इंदौर पुलिस

  • 24 Sep 2022

इंदौर। सात साल की मासूम बच्ची की चाकू से गोद कर हत्या करने वाले सिरफिरे को पुलिस शनिवार को कोर्ट पेश करेगी। उसने बच्ची को क्यों मारा यह अभी तक स्पष्ट नहीं किया है। पुलिस उसका मेडिकल चेकअप भी करवाएगी।स्वजन उसे विक्षिप्त बता रहे है।
आजाद नगर थाना क्षेत्र में वाटर पंप मैदान निवासी सात वर्षीय बालिका की कालोनी में रहने वाले सद्दाम ने शुक्रवार सुबह चाकू मारकर हत्या कर दी थी। बच्ची नाना के घर के बाहर खेल रही थी। दस माह पूर्व मां की मौत के बाद बालिका और उसकी छोटी बहन नाना के पास रही रहती थी। उसके पिता वसीम अली कबूतर खाना में रहता है।एडिशनल डीसीपी जोन-1 जयवीरसिंह भदौरिया के मुताबिक सद्दाम से पुलिस ने वह चाकू भी जब्त कर लिया जिससे मायरा का खून हुआ। मायरा की शोर्ट पीएम रिपोर्ट मिल चुकी है। रिपोर्ट में 15 से ज्यादा चाकूओं के वार होना पता चला है। पुलिस सद्दाम को शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लेकर जाएगी। उधर, पुलिस आरोपी से पूछताछ में अब तक यह पता नहीं लगा सकी है कि उसने किस कारण से हत्या की थी।
गाड़ी में तोडफ़ोड़ और हंगामा मचाने वालों पर केस
उधर, घटना के बाद कुछ लोगों ने हंगामा मचा दिया था और एक गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।  घर के बाहर खेल रही सात साल की मासूम को वहीं रहने वाला आरोपी सद्दाम उठाकर अपने घर में ले गया और बेरहमी से चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। जब उसने कमरे का दरवाजा खोला तो उसके हाथ में खून से सना चाकू था और कमरे में बच्ची की लहूलुहान लाश पड़ी थी। लोगों ने उसे पकड़कर पीट डाला। पुलिस को सूचना बाद पुलिस वहां पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद भी लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ। घटना को लेकर थाने के बाहर हंगामा हुआ और गोल चौराहा पर भी लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पत्थर फेंके गए ओर एक गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने संदीप पित सुभाष सिकरवार की शिकायत पर मोहसिन पिता शमशेर अली निवासी कबूतर खाना व अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। सभी ने मिलकर संदीप की टाटा सूमो गाड़ी व एक अन्य कार फोड़ दी थी। मौके पर पुलिस ने भीड़ को खदेडऩे के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया था।