इंदौर। यातायात पुलिस ने अनाधिकृत हूटर एवं ब्लेक फिल्म लगाने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एक इनोवा कार पुलिस ने जब्त की है। उस पर हूटर और ब्लैक फिल्म लगी थी। पुलिस पूर्व में लंबित ई-चालानो की जानकारी लेकर समन शुल्क भी वसूल रही है। यातायात पुलिस ने बताया कि सूबेदार अमितकुमार यादव देवास नाका चौराहा पर यातायात प्रबंधन का कार्य कर रहे थे, देवास नाका चौराहे से इनोवा क्रमांक एमपी 09-सीई-3628 पर अनाधिकृत हूटर व ब्लेक फिल्म लगा हुआ देखकर रोका ्रगया। वाहन चालक द्वारा जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर वाहन को जब्त कर यातायात थाने पर खड़ा किया गया।
अज्ञात वाहन ने जान ली
इंदौर। एक ठेले वाले की तेज रफ्तार वाहन ने चपेट में ले लिया और भाग निकला। घायल ठेले वाले को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां मौत हो गई। तुकोगंज पुलिस के अनुसार मृतक का नाम भारत पिता शेरसिंह (55) निवासी सूरज नगर है। भारत कल दोपहर ट्रेजर आइलैंड मॉल के पास हादसे का शिकार हो गया। वह ठेले पर लोगों का माल एक जगह से दूसरी जगह छोडऩे का काम करता था। कल उसे किसी वाहन चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पास मिले नंबर पर सूचना दी, जिस पर शकील नामक कारोबारी युवक आया और एमवाय अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इंदौर में वह पत्नी के साथ रहता था। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपते हुए अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
महिला का मंगलसूत्र लूटा
इंदौर। खजराना क्षेत्र में इवनिंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार बदमाश मंगलसूत्र छीन ले गया। पुलिस ने अमिता पाठक (56) निवासी साईंकृपा कॉलोनी खजराना की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ चोरी व लूट का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार शाम 7 बजे आईपीएस स्कूल व साईंकृपा कॉलोनी के टर्न की है। महिला इवनिंग वॉक पर थी। बाइक पर आए बदमाश ने उसे रोका और बलपूर्वक मंगलसूत्र ले भागा। महिला ने उसका पीछा किया पर नहीं मिला। पुलिस केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
बीयर की बोतल फोड़कर मार दी
इंदौर। बीयर पार्टी के दौरान घर पर बैठने की मामूली बात को लेकर आरोपी ने दोस्त पर बीयर की बोतल फोड़कर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहुल पि वाल नि वासी न्यू पलासिया हरिजन कॉलोनी की शिकायत पर पुलिस नेवि नोद वि श्वकर्मा नि वासी नेहरू नगर पर मामूली धारा में केस दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक दोनों नंदी ग्राम वाइन शॉप से बीयर लेकर आरोपी वि नोद के घर पीने रहे थे। नशा चढऩे पर वि नोद ने राहुल को घर नहीं आने को कहा। इस पर दोनों में बहस हो गई। वि नोद ने बीयर की बोतल फोड़कर राहुल के सर चेहरे, गले व छाती पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हि रासत में ले लिया है।