Highlights

इंदौर

क्रिस्टल आईटी पार्क परिसर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने की कवायद

  • 14 Jul 2022

कार्यालयों व निजी कार्यालयों में कर्मचारियों अधिकारियों की ली जा रही बैठक
इंदौर। इंदौर से ही देश भर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अब सरकारी और निजी संस्थानों को भी प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने की कवायद की जा रही है। इस संबंध में नगर निगम के अधिकृत एनजीओ द्वारा सरकारी कार्यालयों व निजी कार्यालयों में कर्मचारियों अधिकारियों की बैठक ली जा रही है।
बुधवार को ह्यूमन मेट्रिक्स टीम प्रमुख कैप्टन सनप्रीत सिंह द्वारा क्रिस्टल आईटी पार्क परिसर में मौजूद समस्त कम्पनी के कर्मचारियों को प्रेजेंटेशन दिया गया। इसके माध्यम से बताया गया कि किन-किन प्लास्टिक की चीजों पर प्रतिबंध लगाया गया है और उनके विकल्प के रूप में अन्य किन चीजों का उपयोग किया जा सकता है। बैठक में एमपीआईडीसी, यस टेकनोलॉजी, रैक बैंक, इंफोबिन्स, सिस्टेनगो, 47 बिलियन, कंपनियां जो बैठक में माइंड रूबी, लिंकिट्स,हिताची, एफआईएस कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
इन विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई
इस बैठक में एमपीआईडीसी के प्रमुख अनिल अरोरा, इंजीनियर सुनील कुमार पाल, अशोक कुमार शर्मा, आईटी पार्क इंक्युबेशन सेंटर के विकास सिंह चौहान उपस्थित थे। एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक रोहन सक्सेना ने क्रिस्टल आईटी पार्क परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर परिसर में तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के आदेश दिए वही बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों कर्मचारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ भी दिलवाई।
भारत सरकार द्वारा बैन की गई वस्तुएं
प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की डंडियां, प्लास्टिक के झंडे, केंडी स्टिक, आइसक्रीम की डंडिया, थमोर्काल (पोलिस्टाइरीन) की सजावटी सामग्री प्लेटें, प्लास्टिक कप, प्लास्टिक गिलास, प्लास्टिक कांटे चम्मच, प्लास्टिक चाकू, प्लास्टिक स्ट्रा, प्लास्टिक ट्रे, मिठाई के डिब्बे, निमंत्रण कार्ड और सिगरेट पैकेट के ईर्द-गिर्द पैक करने वाली फिल्में, 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक, पी.वी.सी बैनर
प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक आइटमस के विकल्प
लकड़ी बास की स्टिक वाले ईयर बड्स, गुब्बारों के लिए लकड़ी बांस की डंडियां, कपड़े कागज के झंडे, लकड़ी बांस की कैंडी स्टिक, आइसक्रीम की लकड़ी बांस की इंडिया, कागज कपड़े, पेड़ पौधों की पत्तियों की सजावटी सामग्री, स्टील सिरामिक कांच की प्लेट कप गिलास, कम्पोस्टेबल बायोडिग्रेडेबल पौधों की पत्तियों से बने पत्तल दोने आदि।