आदिवासी न्याय पदयात्रा धार से इंदौर पहुंची, सरकार से मुआवजा देने की मांग
इंदौर। कारम डैम घोटाले के खिलाफ पीडि़त आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए विधायक पांचीलाल मेडा के नेतृत्व में ह्यआदिवासी न्याय पदयात्राö धार से भोपाल तक निकाली जा रही है। उक्त पदयात्रा शुक्रवार शाम इंदौर पहुंची। यहां राजीव गांधी चौराहा, विजय नगर, एमआर-9 चौराहों पर पदयात्रा का स्वागत किया गया।
म.प्र. कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने बताया कि किसानों और आदिवासियों को न्याय दिलाने के लिए इस यात्रा की शुरूआत की गई है। यह यात्रा संभवत: 2 अक्टूबर को भोपाल पहुंचेगी। गांधी जयंती के मौके पर यात्रा के भोपाल पहुंचने पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल को ज्ञापन सौंपकर उन्हें जनसमस्याओं से अवगत कराया जाएगा। पदयात्रा का उद्देश्य कारम डैम के भ्रष्टाचार को जनता तक पहुंचाकर सच्चाई को उजागर करना व पीडि़तों को न्याय दिलाना है। पदयात्रा के माध्यम से आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार का विरोध किया जा रहा है।
इंदौर में पदयात्रा के पहुंचने पर कई स्थानों पर स्वागत के साथ समर्थन किया गया। यादव ने बताया कि कारम बांध से प्रभावित आदिवासी आज भी जंगलों में रह रहे हैं। उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला। बांध के निर्माण में अनियमितता हुई है। शिवराज सरकार से आदिवासियों को नुकसान की भरपाई करने के साथ फसलों का उचित मुआवजा देने और विस्थापित करने की मांग की जा रही हैं।
इंदौर
कारम डैम भ्रष्टाचार का विरोध
- 24 Sep 2022



