Highlights

इंदौर

कॉलेज छात्र सहित दो ने की खुदकुशी

  • 28 Oct 2022

इंदौर। अलग-अलग स्थानों पर कॉलेज छात्र सहित दो लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
अन्नपूर्णा इलाके की ब्रजबिहार कॉलोनी में 21 साल के युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह होलकर कॉलेज का छात्र था। जानकारी के अनसुार ब्रजबिहार कॉलोनी में 21 साल के क्षितिज पिता मनोज ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिवार उसे लेकर एमवाय पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मामला जांच में लिया है। बताया जाता है कि क्षितिज की मां ट्यूशन पढ़ाती है और वह इकलौता बेटा था। उसने किन कारणों से यह कदम उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
दूसरी घटना में विजय नगर पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम जीवन पिता आनंद है। जो मूल रूप से शाजापुर का रहने वाला था। वह यहां पत्नी के साथ कुछ माह पहले रहने आया था। जीवन स्कीम नंबर 74 में रहकर नौकरी कर रहा था। बुधवार को वह अपने सुपरवाइजर के साथ गया था। इसके बाद आकर उसने जान दे दी। परिवार ने मामले में कुछ लोगो द्वारा प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। जिसमें पुलिस जांच कर रही है।