Highlights

देश / विदेश

काल बनकर आया ट्रक: रोहतास में ऑटो के उड़े परखच्चे, दो महिलाओं समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल

  • 07 Feb 2026

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक बेकाबू ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो महिलाओं सहित छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, करगहर थाना क्षेत्र के खरारी गांव के पास की है। मृतकों की पहचान भगवलिया निवासी सरोज बैठा और महेंद्र पासवान के रूप में हुई है। हादसे में एक महिला की भी जान गई।हादसे का शिकार हुए सभी लोग पेशे से मजदूर थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ये सभी एक शादी समारोह में खाना बनाने का काम पूरा कर ऑटो से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनका ऑटो खरारी गांव के समीप पहुँचा, तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान ही सरोज बैठा, महेंद्र पासवान और महिला ने दम तोड़ दिया।
इस हादसे में रामसागर साव, मोहन साव, पिंटू यादव सहित दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई। सभी का इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।
साभार पंजाब केसरी