Highlights

इंदौर

किसान परिवारों में खूनी संघर्ष, 8  घायल

  • 19 Feb 2022

कचरा जलाने को लेकर हुए विवाद में निकले हथियार, गोली भी चली
इंदौर। मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जाफराबाद में खेत की मेड़ पर घास-फूस जलाने की बात को लेकर दो किसान परिवारों में संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के 8 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 लोगों पर प्राणघातक हमले सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस केअनुसार शुक्रवार दोपहर 12 बजे दो किसान परिवार के बीच मेड़ पर कचरा जलाने की बात को लेकर विवाद हो गया जो बाद में संघर्ष में बदल गया। खेत पर काम कर रहे एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष ने फालिये व ल_ से हमला कर दिया। उसके बाद गुस्से में आए एक पक्ष ने खेत से निकलकर दूसरे पक्ष के घर जाकर हल्ला बोल दिया। इस मामले में दोनों पक्षों के 8 लोग घायल हुए हैं। दोनों ही पक्षों ने थाने पर एक -दूसरे के विरुद्घ प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने एक पक्ष के चार जबकि दूसरे पक्ष के 9 लोगों के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
मानपुर थाना क्षेत्र के जाफराबाद गांव में रतनसिंह पुत्र मोती सिंह यादव एवं भैरू सिंह पिता मोती सिंह यादव की पैतृक जमीन है। बंटवारा होने के बाद दोनों भाइयों के परिवार में खटपट शुरू हो गई जो शुक्रवार को प्राणघातक हमले में तब्दील हो गई। एक पक्ष के फरियादी यशवंत यादव ने थाने पर प्रकरण दर्ज कराते हुए बताया कि मैं और मेरा परिवार चने के खेत मे काम कर रहे थे तभी धन्नाालाल ने खेत की मेड़ पर कचरा जला दिया जिस पर हमने आपत्ति लेते हुए कहा कि मेड़ हमारी भी है, इस बात पर वह गाली गलौज करने लगा और उसके परिवार के रतन सिंह यादव, धन्नाालाल पुत्र भैरूसिंह यादव, मोहन पुत्र भेरुसिंह यादव, अरुण पुत्र धन्नाालाल यादव, कृष्णा पत्नी मोहन यादव ने एकमत होकर ल_ व फालिये से हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
दूसरे पक्ष के मोहन यादव ने भी प्रकरण दर्ज कराया है जिसमें बताया गया कि खेत की मेड़ पर मेरे बड़े भाई धन्नाालाल ने कचरा जलाया था, जिसमें विवाद हुआ था। उसके बाद मैं खेत के पास ही अपने घर चला गया था तभी आरोपित श्यामलाल पुत्र रतन सिंह यादव, अखिलेश पिता श्यामलाल यादव, पंकज पिता यशवंत यादव, किशोर पुत्र सुरेश यादव,सुनील पिता सुरेश यादव,राहुल पिता प्रताप यादव, जसोदा बाई पत्नी यशवंत यादव,आशाबाई पत्नी अखिलेश यादव आदि मेरे घर के सामने आए और गाली गलौज करते हुए ल_, फालिये और डंडों से हमला कर पूरे परिवार को घायल कर दिया। जाते समय बंदूक से फायर कर जान से मारने की धमकी भी दे गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।