Highlights

इंदौर

कचरा फैलाने वालों पर सख्ती से फिर शुरू होगी चालानी कार्रवाई

  • 16 Jun 2022

निगम आयुक्त ने कहा स्वच्छ शहर में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
इंदौर। शहर में स्वच्छता की स्थिति एक बार फिर चरमराने लगी है । जहां देखो वहां कचरा फैला हुआ नजर आने लगा है। इस स्थिति को रोकने के लिए नगर निगम सक्रिय हो गया है। निगम के द्वारा फिर से कचरा फैलाने वालों के चालान बनाने और उनसे स्पाट फाइन की राशि वसूल करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा शहर में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत की जा रही सफाई व्यवस्था के संबंध में एनजीओ के प्रतिनिधियो के साथ सिटी बस आफिस में समीक्षा बैठक ली गई। बैठक के दौरान समस्त एनजीओ के प्रतिनिधियों को आवंटित झोन/वार्ड क्षेत्र में जहां-जहां ओपन प्लॉट में कचरा आ रहा है, दुकानो के बाहर कचरा फैल रहा है, मुख्य मार्ग, कालोनी, फुटपाथ के लिटरबिन के आस-पास किसी भी प्रकार का कच- रा ना फैले। इस संबंध में 7 दिवस में कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। साथ ही ओपन प्लॉट व लिटरबिन में रहवासियों व दुकानों का अगर कचरा आ रहा है तो उसकी मॉनिटरिंग करे और संबंधित के विरूद्ध स्पॉट फाईन की कार्यवाही भी करे।
इस दौरान आयुक्त द्वारा कचरा ट्रांसर्फर स्टेशन में मिक्स कचरे की शिकायत प्राप्त होने पर झोनल हेड के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए, फटकार लगाई। किसी भी स्थिति में कचरा यहां- वहां ना मिले अपितु डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन के माध्यम से ही जीटीएस तक पहुंचे, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जावे। इसके साथ ही क्षेत्र में निरीक्षण करें और मॉनिटरिंग करें कि कचरा कहीं भी ओपन मे ना फैले। उस क्षेत्र के नागरिकों को समझाईश दे और उनसे कचरा सेग्रिगेशन कर वाहन में डलवाए।