पुलिस गिरफ्त में आए केपी सिंह से हो रही कड़ी पूछताछ
इंदौर। करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी में पकड़ाए केपी सिंह और उसके साथी को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। इस दौरान दोनों से कड़ी पूछताछ की जाएगी। माना जा रहा है कि इस पूछताछ रहस्य सामने आएंगे। साथ ही इस मामले में और भी नाम सामने आ सकते हैं। प्रमुख आरोपी केपीसिंह के खिलाफ अन्य दर्ज मामलों की जानकारी भी पुलिस को मिली है।
आरोग्य रिटेल मेडिसिन कंपनी की फ्रेंचाइजी के नाम पर करोड़ों की ठगी कर फरार हुए केपी सिंह उसके भैया-भाभी को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ इंदौर के साथ ही जबलपुर, ग्वालियर व धार में 8 केस दर्ज है। कई मामलों में इनके खिलाफ जांच चल रही है। आरोपियों पर करीब ढाई करोड़ से भी अधिक की धोखाधड़ी का आरोप था। केपीसिंह पर विजय नगर पुलिस ने भी केस दर्ज किया था है, जिसमें 10 हजार का इनाम भी घोषित हुआ था।
तुकोगंज पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी लंबे अरसे से फरार थे। धोखाधड़ी के आरोपी कुंवर पुष्पेंद्रसिंह उर्फ केपीसिंह पिता देवेंद्रसिंह चौहान,शीतल नगर, रुपेंद्रसिंह पिता देवेंद्रसिंह व उर्वशी पति रुपेंद्रसिंह को गाजियाबाद के सुखसागर अपार्टमेंट के लैट से पकड़ा। तुकोगंज पुलिस ने दोनों भाइयों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
आरोपियों की आरोग्य दवाइयां नाम से मेडिकल की दुकानें हैं। ये रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से खोली गईं थी इसलिए लोगों ने इन पर भरोसा किया और इन्होंने कई लोगों को फ्रेंचाइजी देने का झांसा दिया और उनसे करोड़ों रुपए वसूलने के बाद गायब हो गए। इन लोगों ने स्कीम 78 में द तर खोल लिया था वहीं से धोखाधड़ी का खेल चला। पुलिस का कहना है कि फरियादियों ने जो शिकायतें की हैं उसके आधार पर इनसे पूछताछ की जा रही है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि पीडि़तों के अलावा और किन-किन लोगों से धोखाधड़ी की गई है।
इंदौर
करोड़ों की धोखाधड़ी में और भी नाम आएंगे सामने !
- 25 Apr 2022