इंदौर। भवानी नगर में मंगलवार रात एक नाबालिग का शव खेत में पड़ा मिला। वही दो साथी घायल अवस्था में मिले। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अरविदो अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले को एक्सीडेंट बता रही है। जबकि आसपास के लोगो के मुताबिक रात में विवाद की आवाजे आई। इस वारदात में एक दो संदिग्ध लोगो के नाम भी सामने आ रहे है। पुलिस मामले में जांच की बात कर रही है।
बाणगंगा पुलिस के मुताबिक पवन चौहान(16)का शव भवानी नगर के पीछे खेत में पड़ा मिला। जबकि यहां उसके साथी अंकित शर्मा ओर साथी राहुल घायल पड़े मिले। रात करीब 12 बजे के लगभग यहां एक चौकीदार ने उनके घायल होने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजा। पुलिस इसे एक्सीडेंट बता रही है। आसपास रहने वाले लोगो ने बताया कि रात में उन्होंने झगड़े की आवाज सुनी। इसके कुछ देर बाद चौकीदार ने वहां तीनों को पड़े हुए देखा। तीनो नाबालिक भवानी नगर के ही रहने वाले है। पवन के पिता निजी कंपनी में काम करते है। वही दो भाई है। जिसमें से एक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है। परिवार ने भी मामले में हत्या की आशंका व्यक्त की है। शव का बुधवार को अरविदों अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
मारपीट में घायल महिला की मौत, पड़ोसियों पर हत्या का आरोप
उधर, बाणगंगा में एक महिला की मौत हो गई। उसके पति ने मामले में पड़ोसियो पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। महिला के साथ 31 दिसंबर के दिन मारपीट हुई। यहां मारपीट के दौरान पेट में लगी नली निकल गई। इस दौरान पति अपनी घायल पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने थाने से अस्पताल ले जाने की बात की। यहां मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक मृतिका का नाम कांताबाइ पति चुन्नीलाल अहिरवार निवासी रस्सी मैदान है। कांताबाइ को 31 दिसंबर के दिन उपचार के लिये एमवाय लेकर आया गया। यहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। पति चुन्नीलाल ने मामले में विनोद गीताबाई वंदना ओर हरीप्रसाद पर मारपीट का आरोप लगाया है। पति चुन्नीलाल का कहना है कि 31 दिसंबर को वह काम से गया। इसके बाद 17 साल का बेटा पानी भरने चले गया। यहां पड़ोसी घर में घुस गए ओर पत्नी कांताबाइ को बुरी तरह से मारपीट करने लगे। बाद में उन्हें जानकारी लगी। वह पत्नी को लेकर बाणगंगा थाने पहुंचे। मारपीट में उसके पेट में डली खाने की नली निकल गई। पुलिसकर्मियो ने थाने में काफी देर बेठाकर रखा ओर कहां कि अस्पताल ले जाओ हम वही आकर बयान ले लेगे। बाद में पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा। चुन्नीलाल ने बताया कि विनोद उनका पड़ोसी है। नजदीक की झोपड़ी में रहता है। वह उनके यहां से बिजली जलाता है। जुलाई 2023 में बिजली का बिल ज्यादा आया तो पत्नी ने उससे रूपये मांगे। इसे दौरान भी विवाद हुआ आरोपियों ने पत्नी को एसिड पिला दिया। उसका अस्पताल में उपचार चला। यहां उसके पेट में आहार नली अलग से डाली गई। उस समय भी विनोद ओर अन्य लोगो पर केस दर्ज कराया।
समझौते का दबाव
कांताबाइ के परिवार के मुताबिक आरोपी समझौते को लेकर दबाव बना रहे थे। सभी कुछ समय पहले ही जमानत पर वापस आए ओर धमकियां दे रहे थे। इस मामले में बाणगंगा पुलिस के साथ बड़े अफसरों को भी शिकायत की। लेकिन किसी ने ध्यान नही दिया। 31 दिसंबर को भी जब थाने पहुंचे तो उन्होंने पूर्व में विवाद होने की बात करते हुए मौके पर जाकर मामले को समझने की बात कही। अस्पताल में भी बयान लेने कोई नही आया।
इंदौर
खेत में मिला नाबालिग का शव, हत्या की आंशका
- 03 Jan 2024