शहर के कई स्थानों पर चल रहा ड्रेनेज, स्टार्म वाटर लाइन का काम
इंदौर। शहर में बारिश के दौरान शहर के कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर तालाब जैसी स्थिति बन जाती है। पिछले साल चंद्रभागा क्षेत्र में भी ऐसे ही हालात बन गए थे जहां पर नाव चलाई जा सके लेकिन इसके बाद भी पूरे साल निगम ने वहां जलजमाव रोकने के लिए कोई पुरजोर काम नहीं किया। हालाकि अब जब बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है तब परेशानी बढ़ाने के लिए स्टार्म वाटर लाइन तथा ड्रेनेज आदि के लिए खुदाई कर रास्ता बंद कर दिया गया है जिससे लोगों को आसपास की गलियों से होकर निकलना पड़ रहा है। यही जाम के हालात कृष्णपुरा क्षेत्र में भी चल रहा जहां जाम लगता है।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बड़ा गणपति चौराहा से कृष्णपुरा छत्री तक रोड चौड़ीकरण का काम चल रहा है । रोड पर बारिश का पानी न भराए , इसके लिए स्टॉर्म वाटर लाइन भी डाली जा शक्त रही है । यह काम इन दिनों कृष्णपुरा छत्री पर चल रहा है । इसके लिए बीच सड़क में एक बड़ा सा गड्ढा खोदकर बड़े - बड़े पाइप डाले जा रहे हैं । इस ता काम के चलते यातायात अलग बाधित हो रहा है । शहर में बरसात के दौरान ना जलजमाव की स्थिति बनने पर निगमायुक्त ने जिम्मेदार अफसरों की 1 क्लास लगाई और आगे से जलजमाव न हो इसके लिए अभी से काम करने करने के आदेश दिए । कृष्णपुरा क्षेत्र में काम के कारण ट्रेफिक में बाधाएं आ रही है वहीं चंद्रभागा के पास भी बीच रोड़ पर खुदाई का मलबा डाल दिया गया है जिससे निकलने में काफी दिक्कतें हो रही है।
इंदौर
खुदाई का मलबा बीच सड़क पर, लग रहा ट्रेफिक जाम
- 29 Jun 2022



