Highlights

देश / विदेश

गांदरबल में सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार: भीषण मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

  • 01 Apr 2026

गांदरबल जिले के आरहामा के जंगल क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कई घंटों की भीषण मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। मंगलवार देर शाम इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया और आतंकियों को घेर लिया। कई घंटों तक दोनों तरफ से गोलीबारी होती रही। ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को घटनास्थल पर भेजा गया।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक आला अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आरहामा के जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों की ओर से आतंकवादियों की एक मूवमेंट की विशिष्ट सूचना मिली। तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच आमना-सामना हुआ। सुरक्षाबलों ने उन्हें ललकारा जिसके जवाब में आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की। जवानों ने भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।
साभार अमर उजाला