Highlights

इंदौर

गांधी जयंती पर भाजपाइयों का लगेगा जमावड़ा...चुनरी यात्रा में होंगे शामिल

  • 24 Sep 2022

इंदौर। गांधी जयंती के दिन इंदौर में भाजपाइयों का जमावड़ा लगने वाला है। केंद्रीय मंत्री, प्रदेश भाजपा प्रभारी व अध्यक्ष सहित कई नेता पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में शामिल होंगे। उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मनाए जा रहे पखवाड़े का समापन भी होना है, जिसके लिए नगर भाजपा बड़े आयोजन की योजना बना रही है।
दो साल बाद नवरात्रि पर बड़े आयोजन होने जा रहे हैं, जिसमें पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा भी है। एक नंबर विधानसभा में उसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यात्रा को इस बार नया स्वरूप भी देने का प्रयास किया जा रहा है। 2 अक्टूबर को बड़ा गणपति से शुरू होने वाली ये यात्रा बिजासन तक जाएगी। वहां माता को दो किमी लंबी चुनरी चढ़ाई जाएगी। स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन आने के तमगे के हिसाब से काम होगा। कार्यकतार्ओं की टीम पूरे मार्ग की सफाई करते हुए चलेगी।
इसके अलावा मार्ग पर स्वागत मंच के माध्यम से जो प्रसाद का वितरण होगा, उन्हें सभी को कचरे का प्रबंध करने का भी आग्रह किया है। यात्रा में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, प्रदेश भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव, अध्यक्ष वीडी शर्मा, संत उत्तम स्वामी व पं. प्रदीप मिश्रा ने सहमति दे दी है। इसके अलावा सांसद शंकर लालवानी व महेंद्रसिंह सोलंकी, सुमित्रा महाजन, कैलाश विजयवर्गीय, वैभव पंवार, तुलसी राम सिलावट, महापौर पुष्य मित्र भार्गव व नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित शहर के विधायक शामिल होंगे।
विशेष रथ सजाया जा रहा है, जिसमें सभी सवार होगे। चुनरी संभालने की व्यवस्था दो हजार कार्यकतार्ओं को सौंपी गई है। चूंकि चुनरी यात्रा गांधी जयंती के दिन निकलेगी, इसलिए सभी नेता गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने भी जाएंगे तो प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मनाए जाने वाले पखवाड़े का समापन भी होगा, इसलिए नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एक बड़ा आयोजन कराने के मूड में हैं।
चुनरी यात्रा हर साल एक संकल्प को लेकर निकाली जाती है। प्रधानमंत्री लगातार पर्यावरण संरक्षण की बात कर रहे हैं। इस बार यात्रा का विषय भी यही रहेगा। गौरतलब है कि पिछले वर्षों में कश्मीर बचाओ देश बचाओ-धारा 370 हटाओ, प्लास्टिक मु?त अभियान, सामाजिक समरसता, भ्रष्टाचार मिटाओ देश बचाओ, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, स्वच्छ भारत अभियान का संकल्प दिलाया था।
यात्रा के मंच पर संत लक्ष्मणदास महाराज, प्रजोत्सव महाराज, राधे-राधे बाबा, पद्म विभूषण गोकुल उत्सव महाराज, चेतन स्वरूप, दादू महाराज, गोपाल दास, चिन्मयानन्द महाराज सहित अनेक साधु-संत मौजूद रहेंगे। सभी को मंच पर स्थान दिया जाएगा तो यात्रा में बग्घियों पर बैठेंगे।