इंदौर। गांधीनगर (गुजरात) के महापौर और वहां के नगर निगम के अधिकारियों ने सोमवार को इंदौर की सफाई व्यवस्था देखी। दल ने सुबह न्यायनगर में डोर टू डोर कचरा प्रबंधन व्यवस्था, स्टार चौराहा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन, ट्रेंचिंग ग्राउंड में बनाए गए 500 टन क्षमता के बायो सीएनजी प्लांट, 100 टन क्षमता के सीएंडडी प्लांट, 400 टन क्षमता के सूखे कचरे के प्रोसेसिंग प्लांट को देखा। इसके बाद दल ने कबीटखेड़ी स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व स्लज हाइजीनेशन प्लांट का अवलोकन किया।
इंदौर नगर निगम के अफसरों ने दल को छप्पन दुकान के किए गए कायाकल्प के बारे में बताया। दल ने रात में स्वीपिंग मशीनों के माध्यम से की जा रही सफाई व्यवस्था देखी। दल मंगलवार को सिटी बस कार्यालय परिसर में बने कंट्रोल कमांड सेंटर का अवलोकन करेगा। उन्हें निगम के अधिकारी इंदौर में विगत वर्षों में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट में चरणबद्ध तरीके से सफाई के लिए किए गए कार्यों में बारे में जानकारी देंगे। गांधीनगर के दल में उपमहापौर प्रेमलश सिंह गोल, अपर आयुक्त केशव जेटवा, सेनिटेशन विभाग के सुपरिंटेंडेंट संदीप सिंह गोहिल, कंसल्टेंट राजीव रेड्डी, विमल शर्मा, शुभम वर्मा शामिल है।
इंदौर
गांधीनगर के महापौर और निगम अधिकारियों ने इंदौर में देखी सफाई व्यवस्था
- 12 Jul 2022