Highlights

इंदौर

गोल्ड लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, फरार आरोपी पकड़ाया

  • 31 Oct 2022

इंदौर। गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। उसकी दो अपराध में महाराष्ट्र पुलिस को तलाश थी।
क्राइम ब्रांच पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली अहमदनगर महाराष्ट्र से फरार बदमाश अनिकेत सुनील आर्य निवासी केसर गुलाब कॉटन प्रोसेस कंपाउंड स्टेशन रोड, अहमदनगर, महाराष्ट्र को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी अनिकेत ने महाराष्ट्र में अहमदनगर साख सहकारी संस्था बैंक, महात्मा फुले संस्था एवं संत नागे बाबा संस्था आदि से नकली गोल्ड के बदले लगभग 30 लाख रुपए से अधिक की लोन राशि धोखाधड़ी पूर्वक मंजूर कराकरी फरार हो गए थे। आरोपी अनिकेत ने विभिन्न शहरों पुणे, बैंगलोर, दिल्ली, गोवा आदि शहरों में छुपकर फरारी काटी, इसके बाद वह यहां आ गया। पुलिस ने आरोपी अनिकेत के बारे में महाराष्ट्र पुलिस को सूचना दे दी। आशंका है कि वह  उससे अन्य कई वारदातों का खुलासा हो सकता है।