बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' ने कई गुमनाम सितारों को पहचान दिलाई। 'महाभारत' की वजह से ही कई एक्टर्स दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए अमर हो गए। हालांकि, बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने नाम कमाने के लिए इसी 'महाभारत' का ऑफर ठुकरा दिया था। दरअसल, डेब्यू से पहले ही गाेविंदा को टीवी की पौराणिक धारावाहिक 'महाभारत' में 'अभिमन्यु' का किरदार ऑफर हुआ था। ऑफर मिलने के बाद वे बहुत खुश भी हुए थे। उन्होंने ऑडिशन भी दिया था। लेकिन, फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने अभिमन्यु का किरदार निभाने से मना कर दिया।
दरअसल, जब उन्होंने 'महाभारत' के लिए ऑडिशन दिया था तभी उन्हें उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म का भी ऑफर मिला था। पहले तो वे कंफ्यूज हो गए। लेकिन, उन्हें याद आया कि जब उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी तब उनके पिता ने उन्हें फिल्मों में ही करियर बनाने की सलाह दी थी। इसलिए उन्होंने 'महाभारत' का ऑफर ठुकराकर अपनी डेब्यू फिल्म 'तन बदन' का ऑफर एक्सेप्ट कर लिया। इस फिल्म में वे खुश्बू के अपोजिट नजर आए थे। बता दें, इस फिल्म का निर्देशन किसी और ने नहीं बल्कि गोविंदा के अंकल आनंद ने ही किया था।
वहीं गोविंदा के इनकार करने के बाद बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में अभिमन्यु का किरदार अभिनेता मयूर ने निभाया था। 'महाभारत' से पहले मयूर को अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कालिया' में एक जूते पॉलिश करने वाले की भूमिका में देखा गया था। बता दें, आजकल गोविंदा फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने सलमान खान की कॉमेडी फिल्म 'पार्टनर' से अपनी दूसरी पारी शुरू की थी। लेकिन, उन्हें दूसरी पारी में वो सफलता नहीं मिल पाई जो पहली पारी में मिली थी।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
मनोरंजन
गोविंदा को ऑफर हुई थी बीआर चोपड़ा की 'महाभारत', लेकिन फिर...

- 25 Apr 2023