Highlights

इंदौर

गर्भपात के बाद महिला की मौत

  • 22 Jan 2022

इंदौर। गर्भवती का गर्भपात होने के बाद इतनी कमजोरी आ गई कि उसे डेंगू हो गया और उसकी मौत हो गई। मौत के बाद मायके वालों ने एक लाख दहेज मांगने और प्रताडि़त करने की शिकायत की तब गांधी नगर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दत्त नगर में रहने वाली निधी पति विनय यादव की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया तब मायके वालों ने आरोप लगाया कि उससे दहेज में एक लाख की मांग की जा रही थी। छोटी-छोटी बातों पर उसे परेशान किया जाता था। वह इतनी कमजोर हो गई थी कि उसका गर्भपात भी हो गया। उसके बाद उसे डेंगू हो गया और उसकी मौत हो गई। ससुराल वालों ने उसका कोई ध्यान नहीं रखा जिसके कारण वह अकाल मौत की शिकार हो गई। पुलिस ने उसके पति विनय यादव,सास उर्मिला,ससुर रामबली एवं ननद अर्पिता के खिलाफ दहेज प्रताडऩा एवं अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।