इंदौर। भीषण गर्मी में शहर के तालाबों का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। यशवंत सागर में करीब तीन फीट पानी कम हो गया है। तालाब की क्षमता 19 फीट है जबकि अभी सिर्फ 13.11 फीट पानी शेष है। इसके अलावा अन्य तालाबों में छोटी बिलावली और लिंबोदी पूरी तरह से सूख चुके हैं जबकि बड़ा सिरपुर में भी 9 फीट पानी बचा है। सबसे बड़े और गहरे तालाब बड़ी बिलावली में 19.4 फीट पानी बर्तमान में भरा है। बारिश अभी एक माह दूर है ऐसे में तालावों में पानी कई फीट कम होगा। अगले कुछ सप्ताह में शहर में पेयजल संकट और गहरा सकता है।
नगर निगम यशवंत सागर से 30 एमएलडी पानी पीने के लिए हर दिन लेता है। पश्चिम शहर की टंकियां इस तालाब के पानी से भराती है। पिछले कई वर्षों से शहर में अच्छी बारिश हो रही है और तालाब लबालब हो जाते हैं। वहीं इस बार भीषण गर्मी अप्रैल से ही होने लगी थी जिसके कारण तालाबों मे तेजी से पानी कम हो रहा है। अप्रैल के बाद आधा मई भी बीत चुका है और यशवंत सागल में 13.11 फीट पानी बचा हुआ है।
इंदौर
गर्मी के चलते तालाबों का गिरने लगा जलस्तर, यशवंत सागर क्षमता से 3 फीट खाली हुआ
- 18 May 2022