इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केसद र्ज किया है। विवाद के चलते पति से अलग रह रही महिला को एक युवक गरबा प्रशिक्षण के दौरान मिला। यहां पहले उससे दोस्ती की। फिर प्यार और शादी का सांझा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब युवती ने शादी का बोला तो युवक ने जान से मारने की धमकी देकर फोन बंद कर लिया।
पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह शादीशुदा है। पति से आए दिन होने वाले विवादों के चलते वह बच्चों के साथ अलग रहती है। कुछ दिनों से रवि नामक युवक उसका पीछा करता था। 1 सितंबर को वह गरबा प्रशिक्षण में गई थी। इसी दौरान रवि से मुलाकात हुई। यहां रवि ने प्यार का इजहार कर उसे बातों में फंसाया। इसके बाद वह फरियादी के घर गया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। फरियादी के मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर गई। संबंध बनाने के बाद रवि ने फरियादी से शादी करने से मना किया और निकल गया। उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। इसके बाद उसने बात नहीं की। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर रवि के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
किशोरी से सामूहिम दुष्कर्म
उधर, एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कनाडिय़ा पुलिस ने केस दर्ज किया है। दो बदमाशों ने एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। कनाडिय़ा पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि शनिवार रात को वह घर पर ही थी। इस दौरान उसका पास पडोसी उसके घर पर आया और उसका दरवाजा खटखटाया। फरियादी जैसे ही बाहर निकली वैसे ही आरोपी उसका मुंह दबाकर अपने साथ घर ले गया। यहां पर पहले से ही उसका एक अन्य साथी मौजूद था। दोनों ने दुष्कर्म किया। वहीं उसे घर से भगाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यह बात किसी को बताई तो उसे वह नहीं छोड़ेगा। बताया जाता है कि एक आरोपी लिस्टेड बदमाश है तो वहीं दूसरा मजदूरी करता है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
इंदौर
गरबा प्रशिक्षण में मिला, झांसा देकर लूटी अस्मत
- 03 Oct 2022