Highlights

इंदौर

घायल ने दम तोड़ा

  • 12 Nov 2022

इंदौर। तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। सिमरोल पुलिस के अनुसार गत दिनों इंदौर-खंडवा रोड पर हादसा हुआ था। इसमें बाइक सवार लोकेंद्रसिंह पिता छतरसिंह निवासी ग्राम खेदरा, भीकनगांव गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच के बाद फरार कार चालक पर केस दर्ज किया है।