इंदौर। पोलोग्रांउड में एक हादसे के दौरान घायल हुई महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि दोनों पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर शाम को अपने घर आ रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में कार जब्त कर ली थी।
बाणगंगा टीआई राजेन्द्र सोनी के मुताबिक घटना 22 अप्रैल को शाम की है। एमआर 4 के पास पेवर्स फैक्ट्ररी के यहां राम दयाल अपनी पत्नी कृष्णा बाई को ऑटो रिक्शा में लेकर गोमा की फेल स्थित घर जा रहे थे। तभी तेज गति में आ रही एक कार ने रामदयाल की रिक्शा को टक्कर मार दी थी। इस दौरान रिक्शा पलटी खा गई थी। हादसे में दोनों को गंभीर चोट आई थी।
जिसमें दोनों को उपचार के लिये एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां रामदयाल को तो प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन सिर ओर नाक पर गंभीर चोट आने के चलते कृष्णाबाई को होश में नही आई थी। यहां उपचार के दौरान शनिवार रात कृष्णाबाई ने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी के मुताबिक कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
इंदौर
घायल महिला ने 48 घंटे बाद दम तोड़ा, पति के साथ आटो रिक्शा में जाते समय हुई थी हादसे का शिकार
- 25 Apr 2022