Highlights

इंदौर

घर तिरंगा अभियान के लिए जनप्रतिनिधि भी कर रहे आम जनता को जागरूक

  • 01 Aug 2022

इंदौर। हर घर तिरंगा अभियान के लिए जनप्रतिनिधि भी आम जनता को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। भारत सरकार द्वारा इस बार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त से कुछ दिन पहले और बाद तक हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अभियान चलाया जाएगा। यह कार्य प्रशासन, सामाजिक संगठनों, संस्थाओं, स्थानीय निकायों, आम जनता और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किया जाएगा। इंदौर जिले में आठ लाख घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम, आठ नगर परिषद और जिला पंचायत द्वारा झंडे बनाने का काम स्वयं सहायता समूहों से कराया जा रहा है।
संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा है कि हर घर तिरंगा अभियान के जरिए प्रदेशवासी राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सार्वभौमिक स्नेह और सम्मान प्रदर्शित करेंगे। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज भारत के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। यह देशवासियों की भावनाओं और मानस में विशेष स्थान रखता है। भारत की ध्वज संहिता का पालन करते हुए हम सभी को राष्ट्रीय ध्वज को पूरी गरिमा और सम्मान के साथ फहराना चाहिए।