इंदौर। शहर की सबसे बड़ी चोइथराम मंडी ने आने वाले दिनों में करोड़ों के विकास कार्य कराए जाएंगे। इसी क्रम में यहां व्यापारियों को बेहतर कारोबार करने के लिए डोम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साढ़े 17 करोड़ से 40 से अधिक डोम बनाए जाएंगे। डोम का आकार 100 स्क्वेयर फीट रखा जाएगा।
मंडी प्रांगण प्रभारी रमेश परमार ने बताया कि यहां 400 से अधिक दुकानदार हैं। अधिकांश ने दुकानों में ही गोदाम बना रखे हैं। छोटे व्यापारी जैसे-तैसे धंधा कर रहे हैं। मंडी समिति को व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने कारोबार के लिए अलग से व्यवस्था करने की मांग की थी। व्यापारियों की मांग पर ही डोम की योजना लाए हैं। आलू प्याज व्यापारियों के लिए 11.50 करोड़ तथा 6 करोड़ से फल व्यापारियों के डोम बनाए जाएंगे। डोम के लिए टैंडर बुलाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके पहले मंडी प्रशासन जगह के साथ स्ट्रक्चर तैयार करेगा, ताकि ठेका लेने वाली कंपनी को डोम बनाने में अधिक समय नहीं लग सके।
इंदौर
चोइथराम मंडी में 17.50 करोड़ से बनेंगे 40 से अधिक डोम, फल और आलू प्याज व्यापारियों को मिलेगी सुविधा
- 03 Sep 2022



