इंदौर। मंगलवार की सुबह राजेंद्र नगर थानांर्गत आने वाली चोइथराम मंडी में दुकान लगाने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि मारपीट हो गई। इस दौरान हुए चाकूबाजी में दो घायल हो गए।
मंडी में दुकान के आंवटन की बात को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले भी उनके बीच में विवाद हुआ था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। आज सुबह एक बार फिर से कहासुनी हो गई थी। विवाद बडा तो दोनों ही पक्ष आमने-सामने हो गए। इस मारपीट में सागर पिता रूपराम और इसका भाई शेखर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस घायलों के बयान लेकर मामले की कार्रवाई कर रही है। घायल के भाई का कहना है कि आरोपी अड़ीबाजी किया करते हैं। आज भी इसी को लेकर विवाद किया और उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
जन्मदिन मना रहे थे, युवक का सिर फोड़ दिया
बस कर्मचारी पर जन्मदिन मना रहे युवकों हमला कर दिया। वह घर जा रहा था। इसी दौरान जन्मदिन मना रहे आरोपियों से उसका विवाद हो गया। इस पर आरोपियों ने उसका सिर फोड़ दिया। आकाश पिता रमेश निवासी मूसाखेड़ी को घायल हालत में बड़े अस्पताल लाया गया था। उसके पिता ने बताया कि आकाश बस पर काम करता है। कल रात को डिपो में बस खड़ी करके घर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपी जन्मदिन मना रहे थे। वह उनके पास से जाने लगा। इस पर आरोपियों ने उससे विवाद करना शुरू कर दिया। उसके सिर पर पत्थर मारकर उसका सिर फोड़ दिया। वह नीचे गिर गया। इस पर आरोपियों ने पास ही में पड़ा गमला उठाकर उसके पैर पर मार दिया। उसने फोन किया तो परिवार के लोग वहां पहुंचे, तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे।
इंदौर
चोइथराम सब्जी मंडी में चाकूाबजी, बदमाशों ने दो व्यापारियों पर किया हमला
- 10 Jan 2023