Highlights

इंदौर

चिडिय़ाघर में महिला का मंगलसूत्र उड़ाया, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने पांच महिलाओं को पकड़ा

  • 05 Jul 2022

इंदौर। भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाओं को निशाना बनाकर चेन, मंगलसूत्र उड़ाने वाली शातिर महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। आरोपी महिलाओं ने चिडिय़ाघर में एक महिला  का मंगलसूत्र उड़ाया था। इस वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से इनकी पहचान कर पकड़ा।
फरियादी निशा पति किशोर कुमार अनुरागी ने निवासी रुस्तम का बगीचा ने संयोगितागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 जून को भाभी और भांजी के साथ चिडिय़ाघर घूमने पहुंची थी। करीब 3 बजे तीनों अंदर दाखिल हुए। इस दौरान उनके पीछे पांच अन्य महिलाएं भी चल रही थीं। उन्हीं में से एक ने फरियादी को बातों में उलझाया, वहीं बाकी चार ने फरियादी को घेरते हुए बड़ी सफाई से मंगलसूत्र उड़ा लिया। कुछ देर बाद पीडि़त की नजर मंगलसूत्र पर पड़ी तो घटना का पता चला। इस पर फरियादी ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो पांचों महिला वारदात को अंजाम देती नजर आ गईं।
घटना के बाद महिला थाने पहुंची, जहां पुलिस ने आवेदन लेकर उसे चलता कर दिया। इसके बाद महिला घटना दिनांक से रविवार तक वह रोजाना चिडिय़ाघर रोज जाती, ताकि वे महिलाएं दिख जाएं। रविवार शाम हुआ भी यही। उसे गिरोह की एक महिला मिल गई। इस पर फरियादी ने उसे पकड़ते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे सख्ती से पूछताछ की, उसने बाकि की चार अन्य महिलाओं को भी पता बता दिया। पकड़ाई गिरोह की महिलाओं के नाम आंचल, सायरा उर्फ पूजा, लच्छी सकटे, सरला, सुमन हाथगले हैं। ये सभी भीम, नगर राजेंद्र नगर की रहने वाली हैं। पुलिस ने पांचों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पांचों रोज सुबह साथ में निकलतीं और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को टारगेट करतीं। किसी से मोबाइल, किसी के गले से मंगलसूत्र तो किसी की सोने की चेन उड़ा लेती थीं।