प्रशासन ने नेताओं के मोलभाव पर घटाएं रेट; रोज 5 हजार नगद खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी
खंडवा। नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी के चुनावी खर्च की रेट लिस्ट खंडवा प्रशासन ने तय कर दी है। एक प्लेट पोहा के 10 रुपए और सिंगल कूलर से हवा के लिए 300 रुपए की दर तय की है। प्रशासन ने कूलर के लिए एक हजार रुपए की दर तय की थी। लेकिन भाजपा नेताओं की आपत्ति पर कम करना पड़ा। इसी तरह प्रत्याशी एक दिन में सिर्फ 5 हजार रुपए खर्च कर सकेंगे।
जिला प्रशासन अधिकृत सूची मंगलवार को जारी की। पोहा 7 रुपए, कूलर की हवा 300 रुपए, ग्रीन और रेड कारपेट एक रुपए फीट, पार्टी का गमछा (झालर) 3 रुपए, पार्टी का झंडा 3 रुपए प्रति पीस के हिसाब से जुड़ेगा। सोमवार को एडीएम एसएल सिंघाड़े की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें 2018 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनावों की रेट लिस्ट के आधार पर निकाय चुनाव की सामग्री की दरों पर चर्चा की थी।
इंदौर
चुनाव-कूलर से हवा के 300 रुपए
- 21 Jun 2022



