Highlights

इंदौर

चुनाव परिणाम के बाद भाजपा- कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विवाद, 7 लोग घायल

  • 13 Aug 2022

इंदौर।  गौतमपुरा नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस ने अपना परचम लहरा दिया है जिसमें अध्यक्ष पद पर हर्षाली गगन भारती और उपाध्यक्ष पद पर राजा पाटीदार विजयी हुए। कांग्रेस विधायक विशाल पटेल जब अपने पार्षदों को लेकर मतदान केंद्र पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। वहां कांग्रेसी पार्षदों को गाड़ी से खींचकर बाहर निकाल रहे थे। पर मौके पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। चुनाव परिणाम के बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हाथापाई हुई जिसमें ब्लाक अध्यक्ष मोहन चौधरी के साथ मारपीट की गई। मारपीट में सात लोग घायल हो गए।
चुनाव के एक दिन पहले कांग्रेसी पार्षद जमील खान पर पुलिस ने धारा 376 का प्रकरण दर्ज किया था। विधायक विशाल पटेल ने इसको एक षड्यंत्र बताते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जहां कोर्ट ने जमील खान को पुलिस कस्टडी में मतदान करने के आदेश दिए। चुनाव के दौरान पुलिस ही जमील खान को मतदान केंद्र लेकर पहुंची। चुनाव के दौरान विधायक जीतू पटवारी, संजय शुक्ला, विशाल पटेल, इंदौर दुग्ध संघ अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल मौजूद रहे।
परिणाम के बाद दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच मुख्य बााजार में हाथापाई हुई। जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। बाजार में आए लोग भी इधर-उधर भागे। विवाद में 12 लोग घायल हुए। जिसमें रवि मलखान, महेश, गणेश, पवन सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें इंदौर रेफर किया गया। बाकी 5 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मेडिकल रिपोर्ट के बाद पुलिस प्रकरण दर्ज करेगी।