Highlights

इंदौर

चाय वाले के गले पर चाकू से किया वार, टहल रही युवती पर भी चाकू से हमला

  • 14 Oct 2022

एक अन्य घटना में पत्नी को मारे चाकू, पति गिरफ्तार
इंदौर। चोइथराम मंडी में देर रात विवाद के मामले सामने आते हैं। कल चाय देरी से देने की बात पर एक व्यक्ति ने चाय दुकान के मालिक के गले पर चाकू से वार कर दिया। वहीं घर के बाहर टहल रही युवती को बाइक सवार बदमाश ने चाकू मार दिया। एक अन्य घटना में पत्नी पर पति ने चाकू से वार कर दिए। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्त में लिया है।
पहली घटना चोइथराम मंडी रात में कल देर रात चाय देरी से देने की बात पर चाकू से गर्दन पर वार करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 11 बजकर 40 मिनट पर कमल सोलंकी की चोइथराम मंडी स्थित चाय की दुकान पर तेजू नामक युवक चाय पीने पहुंचा था। यहां कमल ने चाय देने में देरी की तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। तेजू नामक व्यक्ति ने गाली-गलौच शुरू कर दी थी। जिसके बाद दुकानदार सोलंकी ने भी गाली-गलौज शुरू की और तेजू से मारपीट करने जैसे ही दुकान से बाहर निकला उसी समय तेजू ने सोलंकी पर चाकू से गर्दन पर वार कर दिया।
इतना ही नहीं तेजू ने दुकान के चाय से भरे बर्तन तक फेंक दिए थे। चाकू के वार से सोलंकी की गर्दन पर गंभीर चोट आई है जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सोलंकी की दुकान पर आए दिन विवाद होते रहते हैं। इसके बावजूद इसे रात भर दुकान चलाने का ठेका दे दिया जाता है।
इसी प्रकार एक में महिला पर उसके पति ने चाकू हमला कर दिया। पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के आलोक नगर की है। यहां रहने वाली 45 वर्षीय  रेखा पति कैलाश को उसका बेटा व परिजन गंभीर हालात में एमवाय अस्पताल लेकर पहुचे जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू किया। रेखा के परिजन ने बताया कि कल खाना खाने के बाद सब अपने अपने अपने कमरे में सोने चले गए थे। देर रात शोर शराबे की आवाज आई मा पिता के कमरे में जाकर देखा तो मां रेखा लहूलुहान पड़ी हुई थी। वही पिता कैलाश हाथ में हथियार लिए खड़े थे। मां को तत्काल वहा से उठाकर अस्पताल लेकर पहुंच जहाँ उसका गंभीर हालात में उपचार चल रहा है। बेटे ने यह भी बताया की आरोपी पिता कैलाश पिछले दिनों हत्या के मामले में जेल से छूटकर आया है। तब से ही घर में किसी से ठीक तरह से बात नही करता है। कल घुस्से में उसने मां पर चाकू से ताबड़तोड बार किए है। मामले में आजाद नगर पुलिस के केस दर्जकर आरोपी कैलाश को गिरफ्तार कर लिया है।
इसी प्रकार गुरुवार की रात एक युवती पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गई। मामले में पुलिस केस दर्ज कर आरापियों की तलाश कर रही है। घटना किशनगंज थाना क्षेत्र के पॉश इलाके समर्थ पार्क कालोनी में गुरुवार की रात करीब 8 बजे की है। यहां रहने वाली प्रियंका नामक युवती अपने घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान बाइक पर आए बदमाशों में से एक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। कंधे पर चाकू लगने से वह घायल हो गई। उसने बचने के लिए शोर मचाया तो बदमाश बाइक तेजी से दौड़ाते हुए भाग निकले। किशनगंज पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को जांच की जद में लिया है, जिससे आरोपी की पहचान हो सके। इस घटनाक्रम से पॉश कालोनी में हड़कंप मच गया।