Highlights

इंदौर

चोरों की टोली पकड़ाई, चोरी का माल बरामद

  • 06 Aug 2022

आरोपियों में भोपाल का कुख्यात बदमाश भी शामिल
इंदौर। क्राइम ब्रांच ने चोरो की टोली को गिरफ्तार कर उनसे चोरी के जेवर बरामद किए हैं। इस टोली में भोपाल का कुख्यात बदमाश भी शामिल है वह भोपाल के साथ ही इंदौर में दर्ज कर कई मामलों में जेल जा चुका है। सभी बदमाश आदतन अपराधी हैं।
आरोपी घर से कीमती सामान के साथ लहंगे,साडिय़ां और कारपेट तक उड़ा ले जाते थे। इनसे चोरी की कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। चोरों की ये टोली कनाडिय़ा में दर्ज चोरी के केस में फरार थी जिसे क्राइम ब्रांच की टीम ने गिर तार किया है। आरोपियों ने सनराईस पैलेस कालोनी झलारिया में घर में घुसकर चोरी की वारदात स्वीकारी है। आरोपियों के कब्जे से एक सोने की चेन, सोने की अंगूठी,एक जोड़ पायल,पांच मोबाईल,एक ड्रिल मशीन,होम थियेटर स्पीकर,एक दीवार घड़ी,एक कारपेट, दो लहंगे,8 साडिय़ां,एक एलईडी टीवी, 25 तरापे, दो बैग, एक सूटकेस सहित अन्य चोरी का माल बरामद किया है।
आपरेशन क्राइम कंट्रोल के तहत क्राइम ब्रांच की टीम ने फरार आरोपियों का पता लगाने एवं धरपकड़ के लिए टीम के साथ ही मुखबिरों को भी सक्रिय किया है। क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कनाडिय़ा में दर्ज चोरी के केस के फरार आरोपी शहर में वारदात के इरादे से घूम रहे हैं। टीम ने घेराबंदी कर रोहित उर्फ लालू पिता शंकर दानल ,कृष्णबाग कालोनी,दीपक पिता भागीरथ बंसल, मदर इंडिया कालोनी इदगाह हिल्स भोपाल वर्तमान- सूरज नगर खजराना ,दीपक पिता मुकेश पगार,कृष्णबाग कालोनी ,मनीष पिता सुरेश सोनेर,ग्राम बिहाडिया कंपेल को पकड़ा।  आरोपियों ने कनाडिया में सनराईस पैलेस कालोनी , झलारिया मे ताला टोडकर कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी दीपक बंसल पर भोपाल का कु यात बदमाश है। उसके खिलाफ भोपाल जिले के शाहजहानाबाद थाने से 6 बार चोरी व लडाई , थाना कोहेफिजा और थाना हनुमानगंज क्षैत्र से वाहन चोरी के केस दर्ज हैं। इन मामले में वह जेल भी जा चुका है। इसके साथ ही थाना पलासिया, थाना विजयनगर से भी अन्य अपराध में जेल जा चुका है। आरोपी दीपक पगारे भी थाना तुकोगंज से धोखाधड़ी के केस में जेल भेजा गया था। आरोपियों द्वारा शहर में की गई अन्य वारदातो के संबंध में पूछताछ की जा रही है।