इंदौर। शादी के चार माह बाद ही विवाद के चलते विवाहिता को पुलिस की शरण लेनी पड़ी। नोटरी पर राजीनामा कर ले गया पति अब उस पर चरित्र शंका कर मारपीट करता है। इस बार पीडि़ता ने पति के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।
महिला थाना पुलिस के अनुसार फरियादी मन्तशा पति ताहिर अब्बासी निवासी सदरबाजार हा.मु. चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ धारा 323, 294, 506 के तहत केस दर्ज किया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी अक्टूबर 21 में ताहिर से हुई थी। कुछ ही दिनों बाद पति ताहिर के साथ सास, जेठानी द्वारा उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जाने लगा। इस पर उसने 2 फरवरी को दहेज प्रताड?ा की शिकायत की थी। इस पर पति ने उससे नोटरी पर राजीनामा किया और पति के साथ मायके में रहने लगी। गत 27 मई को पति परिवार से मिलकर घर लौटा और चरित्र पर आरोप लगाने लगा। विरोध किया तो उसने गालीगलौच कर मारपीट कर दी। पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंदौर
चरित्र शंका के चलते पत्नी को पीटा
- 02 Jun 2022