इंदौर। महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम, महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव एवं हिंसा उन्मूलन के संबंध में जनजागृति लाने के उद्देश्य से भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निदेर्शानुसार चलाए जा रहे नेशनल जेंडर कैंपेन नई चेतना के अनुक्रम पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी तारतम्य में पुलिस उपायुक्त निमिष अग्रवाल, अति.पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा शाखा) प्रमोद सोनकर व अति. पुलिस उपायुक्त मनीषा पाठक सोनी के मार्गदर्शन में सोमवार को निरीक्षक राधा जामोद की टीम ने शा.क.उ.मा.विद्यालय राजेन्द्र नगर में पहुंचकर छात्राओं को महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध से होने वाले अपराधों एवं उनके साथ होने वाले भेदभाव व उत्पीडऩ और इसके उन्मूलन के संबंध बताते हुए, पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी। साथ ही महिलाओ के विशेष अधिकार व सुरक्षा बताते हुए शोषण-उत्पीडऩ की शिकायत कहां और किस प्रकार करना है बताया गया। छात्राओं को पुलिस द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन व योजनाओं आदि के बारें भी अवगत करवाया गया। टीम ने छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा के उपाय के तहत सेल्फ डिफेंस के टिप्स भी बताई गई।
इंदौर
छात्राओं को दी महिला सुरक्षा की जानकारी
- 06 Dec 2022