Highlights

इंदौर

छात्रों ने देखी इंदौर की धरोहर, जाना होलकरों का इतिहास

  • 18 Apr 2022

हेरिटेज वॉक में स्कूली छात्रों ने शहर के इतिहास को जाना
इंदौर। विश्व धरोहर दिवस के एक दिन पूर्व रविवार को शहर में हुई हेरिटेज वॉक में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजरंग नगर के विद्यार्थी शामिल हुए। गौरतलब है कि यह हेरिटेज वॉक इंदौर स्मार्ट सिटी द्वारा हर रविवार को कराई जाती है। इस हेरिटेज वॉक में छात्रों ने इंदौर के होलकारकालीन इतिहास को जाना।
शहर की धरोहरों को जानने के उद्देश्य से विश्व धरोहर दिवस के एक दिन पहले रविवार को शहर में सीपी शेखर नगर उद्यान से राजवाड़ा तक आयोजित हेरिटेज वॉक में स्कूली छात्रों ने शहर के इतिहास को जाना। इस हेरिटेज वॉक में शहर के इतिहासकार जफर अंसारी ने छात्रों को इंदौर के स्वर्णिम इतिहास की जानकारी दी। वहीं पंढरीनाथ मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, गोपाल मंदिर मल्हारी मार्तंड मंदिर आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने खासतौर पर छात्रों को होलकर शासनकाल में वजन और उसे नापने के तरीके के बारे में बताया गया।
बसाहट और बाजार की जानकारी भी दी
अंसारी ने छात्रों को होलकरकालीन जमाने के माप भी दिखाए। उन्होंने इंदौर रियासत के संस्थापक सूबेदार मल्हार राव होलकर तथा राव राजा राव नंदलाल मंडलोई जमीदार द्वारा इंदौर में शुरूआत में की गई बसाहट और बाजार के के बारे में जानकारी दी गई। हेरिटेज वॉक में इतिहासकार अंसारी ने इंदौर में बाजारों एवं कपड़ों का व्यवसाय कैसे शुरू हुआ तथा इसका सतत विकास कैसे हुआ, इंदौर शहर को कैसे संपन्न और विकसित बनाया, इसके बारे में भी छात्रों को विस्तार से बताया।