इंदौर। धार रोड स्थित जीएनटी मार्केट में देर रात को आग लग गई। इसमें लकड़ी के दो कारखाने, एक गोदाम और कॉलेज का फर्नीचर जल गया। आग की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
फायर ब्रिगेड के अनुसार कल रात एक बजे के लगभग जीएनटी मार्केट में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर दल रवाना किया गया। जब टीम पहुंची तो आग फैल चुकी थी। उसने आसपास के कारखानों को भी चपेट में ले लिया था। आग की भीषणता को देखते हुए आसपास के फायर स्टेशन से भी गाडिय़ां बुला ली गईं। रात एक बजे लगी आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन शेड के नीचे से सामान निकालकर आग को बुझाया जा रहा है। एसपी फायर आरएस निगवाल ने बताया कि फोम के गद्दे के गोदाम में आग लगी, जिसने पास के लकड़ी पीठे को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद आग प्लायवुड के गोदाम तक जा पहुंची थी। इस आग में चार वाहन जिसमें कार, दो लोङ्क्षडग और एक बाइक जल गई। आग पर काबू पा लिया गया है। इस आग में फंसे एक परिवार को भी बचा लिया गया। आग ने पास ही एक कॉलेज को भी अपनी चपेट में ले लिया। लपटें वहां ?लास रूमों तक पहुंच गई थी। समय रहते उसे आगे बढऩे से रोक लिया गया। इसके साथ एक अन्य गोदाम को भी बचा लिया गया।
फंस गया था चौकीदार का परिवार
आग में वहां पर रहने वाला चौकीदार का परिवार फंस गया था। चार बच्चे, महिला और पु्रुष घर की छत पर जाकर बैठ गए। आग की लपटें उनके पास तक पहुंच रही थीं। उनके भी जलने का खतरा पैदा हो गया था। इस पर एसआई मनीष और डायल 100 का पायलेट रितेश पास की छत पर चढ़े और परिवार के पास पहुंचे। बच्चों को गोद में उठाया तो लपटों के कारण उनका पूरी शरीर तप रहा था। अगर कुछ देर और होती तो हादसा हो सकता था।
इंदौर
जीएनटी मार्केट में आग से हड़कंप
- 10 May 2022



