Highlights

इंदौर

जीर्णोध्दार के दौरान निकले स्क्रेप की नीलामी करेगी स्मार्ट सिटी कंपनी

  • 14 Jul 2022

इंदौर । स्मार्ट सिटी कंपनी लिमिटेड द्वारा राजवाड़ा में कई वर्षों से जो जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है उसके तहत कई टन अनुपयोगी लकड़ी और लोहे का भंगार निकला है । कंपनी द्वारा अब इसे नीलाम किया जाएगा । लकड़ी की मात्रा लगभग 21 टन है जबकि लोहे का भंगार 890 किग्रा . बताया गया है । लकड़ी 73206 और लोहे का भंगार 17820 रुपए की कीमत से नीलाम होना शुरू होगा । 20 जुलाई को सुबह राजबाड़ा पैलेस में नीलामी होगी ।
इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड के अधीक्षण यंत्री ने एक नीलामी सूचना जारी की है जिसमें कहा गया है कि राजबाड़ा में अनुपयोगी लकड़ी और लोहे के स्क्रैप सामान को बेचा जाएगा । स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा राजबाड़ा में वर्षों से जीर्णोद्धार का कार्य करोड़ों रुपए की लागत से किया जा रहा और यहां जो लकड़ी इस्तेमाल होने लायक नहीं थी उसकी नीलामी की जा रही है। कंपनी के सीईओ ऋषभ गुप्ता ने बताया कि लकड़ी और लोहे के स्क्रैप की नीलामी 20 जुलाई को राजबाड़ा पैलेस में सुबह 11 बजे होगी । इसके लिए राशि भी तय की गई है । लकड़ी के लिए 73206 और स्क्रैप के लिए 17820 रुपए नीलामी राशि निश्चित की गई है । इसके बाद नीलामी की बोली में जो गहि सबसे अधिक आएगी उतने में दोनों ही सामान नीलाम कर दिए जाएंगे ।