Highlights

लखनऊ

जेल में बंद पीएफआई सदस्यों से मिलने पहुंचीं चार महिलाएं, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • 27 Sep 2021

लखनऊ। लखनऊ में गोसाईंगंज जेल में बंद पीएफआई के दो सदस्यों से रविवार को चार महिलाएं मिलने गई थीं। सभी के पास आरटीपीसीआर की रिपोर्ट थी जो जेल कर्मियों की जांच में फर्जी मिली। तत्काल गोसाईगंज पुलिस को चारों महिलाओं को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने देर रात को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जेलर अजय राय के मुताबिक फरवरी महीने में एटीएस ने पीएफआई के सदस्य केरल निवासी असंद बदरूद्दीन व फिरोज को गिरफ्तार किया था। दोनों को गोसाईंगंज जेल में बंद किया गया है। रविवार को इन दोनों आरोपियों से मिलने केलिए परिवार की चार महिलाएं, पांच बच्चे अपने दो वकील के साथ पहुंची थी। कोविड संक्रमण के कार जेल में मिलने पर प्रशासन ने आरटीपीसीआर रिपोर्ट जरूरी कर दिया।
इसी क्रम में बंदियों से मिलने पहुंची महिलाओ की आरटीपीसीआर रिपोर्ट की जांच की गई। जिसमें तीन महिलाओं की रिपोर्ट फर्जी मिली। मामला संदिग्ध दिखा तो जेल प्रशासन ने सभी को रोक लिया। वहीं गोसाईंगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान वहां काफी हंगामा भी हुआ। जेलर अजय राय के मुताबिक बंदी पीएफआइ के सदस्य थे। इस लिए उनकी मिलाई को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही थी।
copy link