इंदौर। एक महिला से उसके ससुराल वालों ने दहेज में पांच लाख रुपए की मांग करते हुए घर से निकाल दिया। महिला थाना में शिकायत बाद पुलिस ने पति,सास,ससुर,ननद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
स्वर्णबाग कालोनी में रहने वाली प्रतिभा की शादी 27 जनवरी 2019 को बेटमा के मयूर निगम के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति मयूर निगम,सास सीमा निगम,ससुर दिलीप निगम और ननद राशि भटनागर ने प्रतिभा को कम दहेज को लेकर सताना शुुरु कर दिया। ये लोग दहेज में पांच लाख और कार मांग रहे थे। प्रतिभा इनके जुल्म सहती रही। वह गर्भवती हुई और बेटे को जन्म दिया। तब ससुराल वालों ने इलाज के नाम पर प्रतिभा के परिजनों से दो लाख रुपए भी ले लिए और कहा कि ये पैसा हम वापस लौटा देंगे।
नहीं लौटाए रुपए
वह पैसा वापस करना तो दूर दहेज में पांच लाख और कार की मांग को लेकर उसे परेशान करना जारी रहा। बेटा जब तीन माह का था तो उसे घर से निकाल दिया। मायके वालों ने ससुराल वालों को समझाया तो पति बड़ी मुश्किल से प्रतिभा को अपने साथ ले गया। उसके कुछ दिन बाद फिर से दहेज में पांच लाख और कार की मांग शुरू कर दी। छोटी-छोटी बातों को लेकर उसे प्रताडि़त किया जाता। 29 अप्रैल 2022 को एक बार फिर से ससुराल वालों ने प्रतिभा को घर से निकाल दिया और धमकी दी कि जब तक पांच लाख और कार के साथ नहीं आओगी हम तु हें स्वीकार नहीं करेंगे।
इन पर दर्ज किया केस
प्रतिभा की शिकायत पर महिला थाने में उसके पति मयूर निगम,सास सीमा निगम ,ससुर दिलीप निगम और ननद राशि भटनागर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंदौर
जब तक पांच लाख नहीं लाए, घर मत आना, महिला को बच्चे सहित घर से निकाला, केस दर्ज
- 09 Jul 2022