Highlights

इंदौर

जर्जर डिवाइडर और टूटे बैरिकेट्स दे रहे दुर्घटनाओं को न्यौता

  • 18 Oct 2022

वाहन चालकों के लिए आए दिन बन रही मुसीबत
इंदौर। सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को सुरक्षित बनाए रखने के लिए बनाए गए डिवाइडर और दुर्घटना की वजह बन रहे हैं। हालात ये है कि कहीं डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गए हैं तो कहीं पर मलबे का ढेर पड़ा हुआ है। इस वजह से आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं।
देखा जाए तो यातायात सुधार की दृष्टि से शहर में जितने प्रयोग होते हैं वो कहीं किसी शहर में नहीं होते हैं। शहर में वाहन चालकों की सुरक्षा की दृष्टि से डिवाइडर बनाए गए हैं ताकि वाहन चालकर सुरक्षित लेन में चले और किसी प्रकार की दुर्घटना का अंदेशा न रहे। हालाकि अनदेखी के कारण ये डिवाइडर जर्जर स्थिति में पहुंच रहे हैं जिनके सुधार नहीं किए जाने से ये आफत बन रहे हैं। कई जगहों पर डिवाइडरों के निर्माण का काम धीमी गति से चल रहे है जिसके कारण ये तोड़कर  उनका ढेर सड़क पर ही पड़ा हुआ है जिससे आए दिन स्थिति खराब हो रही है। जंजीरवाला चौराहे से लेंर्टन चौराहे तक भी निर्माण कार्य चल रहा है जिसके कारण आए दिन मलबे का ढेर लगा हुआ रहता है और रात के समय वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।