Highlights

इंदौर

जल्द तैयार होगी पगनीसपागा सरकारी स्कूल की नई इमारत

  • 23 Sep 2022

महापौर व क्षेत्रीय विधायक ने किया भूमिपूजन
इंदौर। नगर निगम के द्वारा पागनीसपागा में पौने दो करोड़ रुपए की लागत से नया सरकारी स्कूल बनाया जाएगा। इस स्कूल के निर्माण के लिए आज दोपहर में भूमि पूजन होगा। शहरी क्षेत्र में स्कूलों केनिर्माण और भवन के संचालन संधारण का कार्य नगर निगम के द्वारा किया जाता है। इस काम के लिए निगम के द्वारा नागरिकों से संपत्ति कर के साथ में शिक्षा उपकर भी लिया जाता है। निगम शिक्षा उपकर की राशि को एक अलग खाते में जमा करके रखा है। इस राशि का उपयोग केवल और केवल स्कूलों के कामों में ही किया जाता है। इसी कड़ी में हरसिद्धि क्षेत्र से लगे हुए पागनीसपागा में नए सरकारी हाई स्कूल का निर्माण किया जाएगा। यह भवन पौने दो करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। भवन भूतल और प्रथम मंजिल का बनेगा यह प्रोजेक्ट 2 चरण में पूरा होगा। इसमें पहले चरण में पहली मंजिल तक का काम किया जाएगा।
गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक आकाश विजयवर्गीय ने को पागनिस पागा स्कूल की नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस मौके पर एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठोर और क्षेत्रीय पार्षद उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार नगर निगम में जब प्रशासक काल था उस समय पर कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं था। उस समय पर इस स्कूल के निर्माण की योजना तैयार की गई थी और उसे मंजूरी दी गई थी। अब स्कूल के भवन के निर्माण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होने के बाद में टेंडर भी हो गए हैं। ठेकेदार को कार्य का आवंटन कर दिया गया है। अब निगम के द्वारा इस स्कूल के निर्माण को शुरू किया जा रहा है। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा एक महत्वपूर्ण साधन है। इसी के निमित्त इंदौर नगर निगम द्वारा छ: आदर्श विद्यालयों का निर्माण किया जाना है, जिसके अंतर्गत पहले विद्यालय के रूप में पागनीस पागा स्कूल न. 3 का भूमि पूजन किया।