इंदौर। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चार लाख रुपए की ब्राउन शुगर बरामद की है। आरोपी स्वयं नशा करने का आदि होकर जल्दी पैसे कमाने के लालच में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करना किया स्वीकारा है।
क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर मारीमाता चौराहे के पास तस्करी के लिए जाने वाला है। मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम एवं थाना बाणगंगा के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो संदिग्ध पुलिस को देखकर घबरा गया एवं भागने का प्रयास करने लगा। उक्त आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम मनोज पिता मोहर सिंह ठाकुर (29 ) निवासी 15 राम नगर थाना मुसाखेडी का होना बताया । आरोपी की तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर करीब 40 ग्राम कीमती 04 लाख होना पाया गया । आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ करने पर उसके द्वारा मादक पदार्थ का स्वयं सेवन करना एवं जल्दी पैसे कमाने के लिए इंदौर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में मादक पदार्थ तस्करी करना स्वीकार किया है । आरोपी से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) 40 ग्राम कीमत करीब 4 लाख रुपए) जप्त की गई।
इंदौर
जल्दी रुपए कमाने के चक्कर में बन गया तस्कर
- 28 Nov 2022



