Highlights

इंदौर

झांकी मार्ग की सड़कों को दुरुस्त किया जाए, कहीं भी गड्ढे नहीं दिखे

  • 30 Aug 2022

जनकार्य प्रभारी व निगम अफसरों ने किया झांसी मार्ग का निरीक्षण
इंदौर । शहर में झांकियां निकलने के लिए झांकी मार्ग को दुरुस्त करने का काम शुरु हो गया है। सोमवार को जनकार्य प्रभारी समेत निगम के अफसरों ने झांकी मार्ग का अवलोकन किया। इस मौके पर जनकार्य प्रभारी ने झांकी मार्ग की सड़कों को ठीक करने के निर्देश दिए।  
जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौड़ द्वारा अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाले झांकी मार्ग का निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री अशोक राठौर, डीआर लोधी, लक्ष्मीकांत बाजपाई, जोनल अधिकारी बसंत गोगडे, पीएस कुशवाह, धीरेंद्र बायस, सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं अन्य उपस्थित थे। जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर द्वारा अनंत चतुर्दशी पर शहर में निकलने वाले झांकी मार्ग का निरीक्षण सुभाष नगर चौराहे से प्रारंभ किया, पश्चात भंडारी ब्रिज, डीआरपी लाइन चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, जेल रोड, जेल रोड चौराहा, एमजी रोड, कृष्णपुरा छत्री,नंदलालपुरा, नंदलालपुरा चौराहा, जवाहर मार्ग, गुरुद्वारा, मुंबई बाजार, नरसिंह बाजार चौराहा होते हुए, शीतला माता बाजार, कपड़ा मार्केट, गोराकुंड चौराहा होते हुए खजूरी बाजार एवं राजवाड़े तक एवं अन्य मार्ग का भी निरीक्षण किया गया।
पेचवर्क कार्य करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर द्वारा झांकी मार्ग को समतल करने के साथ ही आवश्यक डामर मेटल पैच वर्क कार्य करने के भी संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही झांकी मार्ग मे किए जा रहे निर्माण कार्यों के दौरान आसपास पड़े सड़क के किनारे के मलबे को भी हटाने के निर्देश दिए।