Highlights

इंदौर

ट्रेन की चपेट में आने से गार्ड की मौत

  • 11 Oct 2022

इंदौर। महू स्थित रेलवे स्टेशन पर डेमो ट्रेन से टकराकर युवक की मौत हो गई ।जिसकी शिनाख्त मनीष डागर पिता मदनलाल डागर यादव मोहल्ला के रूप में हुई है । मृतक माहेश्वरी स्कूल में गार्ड था। घटनास्थल से महज कुछ ही दूरी पर आरपीएफ थाना व जीआरपी थाना है।दोनों थाने के पुलिस बल 2 घंटे बाद पहुंचकर पंचनामा बनाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनीष के साथ हादसा हुआ या फिर मामला कुछ ओर है, जांच के बाद ही सामने आएगा।

शराब के लिए पीटा
इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाश ने युवक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने बताया कि मुकेश पिता सुरेश कुमार साहू निवासी 22/एल-3 एएस-2 स्कीन नंबर 78 का कबीटखेड़ी नाले के पास पारस और पीयूष ने रास्ता रोक लिया और शराब पीने के लिए रुपयों की मांग करने लगे। जब उसने रुपए नहीं दिए तो उसे बुरी तरह पीट दिया और धमकाते हुए भाग निकले।

दो हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
इंदौर। दो मारपीट के मामले में फरार आदतन बदमाश को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 9 केस दर्ज हैं। उसके फरार होने के बाद उसकी गिरफ्तारी पर दो हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि विजयनगर थाने में दर्ज दो प्रकरण का फरार आरोपी आदिल कुरैशी विजयनगर में किसी वारदात की नीयत से घूमते देखा गया है। इसके बाद टीम ने विजयनगर पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी कर आदिल कुरैशी को पकड़ा। आरोपी आदिल के विरुद्ध थाना पलासिया, सेंट्रल कोतवाली, खजराना, एमआईजी, विजयनगर आदि थानों में मारपीट, अवैध वसूली, अवैध हथियार, चोरी करने जैसे 9 गंभीर अपराध पहले से ही दर्ज हैं। आरोपी आदिल पिता युनूस कुरैशी,स्वर्णबाग कालोनी पर विजयनगर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

फकीर बनकर बेचता था नशा
इंदौर। संयोगितागंज पुलिस ने एक ऐसे फकीर को गिर तार किया है जो भीख मांगने की आड़ में स्मैक और गांजे की पुडि़ा बेचता था। पुलिस ने बताया कि फकीर के वेश में स्मैक और गांजे की पुडिय़ा बेचने वाले आसिफ  निवासी नायता मुंडला को पकड़ा। आरोपी के पास से अभी करीब 50 से अधिक नशे की पुडिुया बरामद हो चुकी हैे। पुलिस को आसिफ के बारे में सूचना मिली थी कि वह इलाके में नशे की पुडिय़ा बेच रहा है। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।