Highlights

इंदौर

ट्राफिक पुलिसकर्मी से विवाद करने वाली महिला को छोड़ा, युवक को जेल

  • 16 Jul 2022

इंदौर। विजय नगर इलाके में ट्रैफिक पुलिस के सिपाही से से झूमाझटकी करने वाले दंपति पर विजय नगर थाने में कल रात केस दर्ज हो गया। दोनों को पुलिस ने सबक भी सिखाया। इधर महिला को तो रात में ही छोड़ दिया गया है वहीं उसके पति सोहेल को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ कोतवाली थाने में पहले से 3 प्रकरण दर्ज है।
ट्राफिक पुलिस में पदस्थ हेड कांस्टेबल रंजीत बहादुर सिंह ठाकुर गुरुवार की शाम भमोरी प्लाजा तिराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। उसी दौरान एक्टिवा नंबर एमपी 09 ल्ं8140 का चालक और उसकी महिला साथी गलत तरीके से ट्रैफिक में घुसे। सिपाही ने रोका तो दोनों विवाद करने लग गए। युवक की महिला साथी ने तो रणजीत बहादुर से मोबाइल तक छीनने की कोशिश की। दोनों को तुरंत ही पुलिस ने मौके से पकड़ लिया था। उनकी पहचान सोहेल कुरेशी निवासी साउथ थोड़ा और उसकी पत्नी अल्फिया के रूप में हुई थी। सोहेल पर कोतवाली थाने में 3 केस दर्ज है। थाने में दोनों पति-पत्नी हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे। उनकी खातिरदारी भी की गई। महिला को तो कल शाम थाने से ही छोड़ दिया गया इधर सोहेल को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल पहुंचा दिया गया। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। लोगों ने आरोपी दंपत्ति को सबक सिखाने की अपील भी सोशल मीडिया पर की थी।