Highlights

इंदौर

ट्राले ने ली महिला की जान, बेटा घायल, बाइक पर जाते समय मारी थी टक्कर

  • 10 Jun 2022

अन्य सड़क हादसों में भी गई तीन की जान
इंदौर।  बाइक पर बेटे के साथ जाते समय ट्राले की टक्कर से जहां महिला की मौत हो गई तो वहीं, बाइक सवार ने टक्कर मारकर वृद्ध की जान ले ली। एक अन्य हादसे में ट्रक ने गार्ड को रौंद दिया।
पहला हादसा -बेटमा थाना क्षेत्र का है। शांतिलाल पिता नारायण परमार निवासी कानवन ने पुलिस को बताया कि वह घाटा बिल्लौद से मां के साथ में जा रहा था। इसी दौरान ट्राले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मां दुलीबाई परमार (55) गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं शांतिलाल के भी पैरों में चोट आई है।
दूसरा हादसा -गौतमपुरा का है। यहां पर भगवानङ्क्षसह चौहान पिता हरिङ्क्षसह निवासी ग्राम अकोलिया ने ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी ने साले धीरजङ्क्षसह की मोटर साइकल को टक्कर मार दी थी, जिससे बाइक पर बैठी भूरीबाई गिर गई और ट्रैक्टर का पहिया चढऩे से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
तीसरा हादसा - बडग़ोंदा थाना क्षेत्र में हुआ। यहां एक वृद्ध को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 75 वर्षीय श्रीराम जाट निवासी बडग़ोंदा गुरुवार रात वह रात 11 बजे घर के बाहर टहल रहे था। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने जांच करते हुए टक्कर मारने वाली बाइक के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
चौथा हादसा - सिमरोल रोड स्थित ब्रिज के पास हुआ। यहां बाइक चालक गार्ड की नौकरी कर अपने घर लौट रहा था। गुजरखेड़ा मार्ग पर केबल लटके होने की वजह से वाहन के पहिए में आ गई और वह असंतुलित होकर गिर गया। युवक को उठने का मौका भी नहीं मिला कि पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। पुलिस से मिली जानकारी के घटना गुरुवार की है। मुताबिक देवी सिंह यादव 45 वर्ष अपनी ड्यूटी से घर लौट रहा था। इसी बीच गुर्जरखेड़ा रोड स्थित सड़क किनारे केबल के तार लटके होने की वजह से देवी सिंह का वाहन केबल में फंस गया। जिससे वह असंतुलित होकर गिर गया। तेज रफ्तार ट्रक आरजे 37 जीबी 0290 ने जोरदार टक्कर मार कर बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला को जांच में लिया है।