जहर खाने के पहले सुसाइड नोट भी लिखा था
इंदौर। बेटमा थाना क्षेत्र में अस्पताल रोड निवासी डाक्टर वीरेंद्र प्रताप चौधरी की आत्महत्या में पुलिस ने उनकी बहू पूनम और समधी श्याम सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जहर खाने के पहले डाक्टर ने सुसाइड नोट लिखा था।
58 वर्षीय डाक्टर वीरेंद्र चौधरी ने 12 मई को जहर खा लिया था। बेटा देवाशीष और अभिषेक निजी अस्पताल लेकर आए लेकिन उनकी मौत हो गई। पुलिस को घटना स्थल से सुसाइड नोट मिला था। स्वजन ने भी बहू और उसके पिता के खिलाफ बयान दर्ज करवाए थे। बहू पति देवाशीष के साथ अलग होने का दबाव बना रही थी। वह संपत्ति से हिस्सा मांग रही थी। पुलिस ने गुरुवार रात डाक्टर की बहू पूनम और उसके पिता श्याम सिंह, भाई तेजेंद्र उर्फ मोनू, मां साधना उर्फ शारदा व मामा रवींद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
इंदौर
डॉक्टर की खुदकुशी में बहू और समधी पर केस
- 21 May 2022



