मेरठ. मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र में 26 जनवरी की रात एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान समीना उर्फ मीनू के रूप में हुई, जो लिसाड़ी गेट के इत्तेफाक नगर की रहने वाली थी. परिजनों ने मृतका के पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया. पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, महिला शमीना की शादी 20 साल पहले भवनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले वकील नाम के व्यक्ति से हुई थी. कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था और पति-पत्नी अलग रहने लगे थे. पति से अलग होने के बाद समीना एक प्राइवेट अस्पताल में झाड़ू-पोछा कर गुजारा कर रही थी.
सोमवार रात करीब 8:30 बजे वह अस्पताल से ड्यूटी कर घर लौट रही थी. आरोप है कि इसी दौरान मेडिकल थाना क्षेत्र में उसके पति वकील ने रास्ते में रोककर उस पर चाकू से कई वार कर दिए. गंभीर रूप से घायल समीना की मौत हो गई.
साभार आज तक
देश / विदेश
ड्यूटी से घर लौट रही पत्नी को पति ने बीच सड़क चाकू से गोदकर मार डाला
- 28 Jan 2026



