Highlights

इंदौर

ड्रिंक एंड ड्राइव को पकड़ लेगा इंदौरी स्टार्टअप

  • 23 May 2022

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर वाइब्रेट होगा स्टीयरिंग कवर, फेमिली को भेजेगा मैसेज
इंदौर। इंदौरी स्टार्टअप ने सड़क हादसों को रोकने के लिए नया इनोवेशन किया है। एडवांस टेक्नोलॉजी के तहत कार के स्टीयरिंग कवर को इस प्रकार ईजाद किया गया है कि वाहन चालक की जैसे ही नजर इधर-उधर हुई तो स्टीयरिंग कवर में लगे सेंसर से कवर वाइब्रेट होने लगेगा और संकेत देगा कि आपका ध्यान नहीं है, गाड़ी ठीक से चलाएं। ऐसे ही अगर चालक ने शराब पीकर कार चलाई तो स्टीयरिंग से जुड़े सर्वर के माध्यम से चालक और उसके परिवार को मोबाइल पर मैसेज मिलेगा कि आप शराब पीकर वाहन चला रहे हैं.. रोकें। ये इनोवेशन किया है इंदौर के नीतेश कटारे और उनकी टीम ने।
ऐसे आया आइडिया
नीतेश कटारे पेशे से पेट्रोल पंप संचालक है। उनका इंदौर-भोपाल-देवास बायपास पर पेट्रोल पंप है। उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं ने उनका ध्यान आकृष्ट किया। इसमें पाया कि अधिकतर दुर्घटनाएं चार पहिया वाहन चालकों की लापरवाही, तेज गति से चलाने, ओवरटेक करने, शराब पीकर वाहन चलाने से होती है। इसे रोकने के लिए उनके मन में आइडिया आया कि क्यों न ऐसी टेक्नीक ईजाद की जाए, जिससे दुर्घटना होने के पहले ही चालक को संकेत मिल जाए और वह अवेयर हो जाए। उनके इस आइडिया में उनके दोस्त सपन यादव व विस्मय यादव ने मदद की और इसे गति देना शुरू किया।
14 अप्रैल 2022 को दिल्ली में आयोजित कॉम्पीटिशन अएछ (अम्बेडकर यंग आंत्रप्रेन्योर लीग) में कटारे का स्टार्टअप मप्र का एकमात्र स्टार्टअप था, जिसका चयन इनोवेटिव आइडिया के लिए भारत सरकार ने किया। इसके लिए दिल्ली में उन्हें सम्मानित करने के साथ सरकार द्वारा 30 लाख रुपए की फंडिंग दी गई। यह फंडिंग उन्हें अपने डिवाइस के कमर्शियल प्रोडक्शन के लिए दी गई है, ताकि वे दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अपने नवाचार पर और बेहतर काम कर सके। जल्द ही वह अपना आइडिया सरकार को सौंपेंगे। इसके लिए सरकार उन्हें 2 करोड़ रुपए से लेकर 15 करोड़ रुपए तक का फंडिंग देगी, ताकि वे पैन इंडिया में इसे प्रमोट कर सकें।
एक स्टीयरिंग कवर इन तरीकों से रोकेगा सड़क दुर्घटना
कार में हाई टेक स्टीयरिंग कवर लगाया जाएगा।
यह स्टीयरिंग कवर बायोमेट्रिक अनलॉक रहेगा। यानी आप कार की स्टीयरिंग पर जैसे ही हाथ रखेंगे तो आपके फिंगर प्रिंट स्कैन होंगे, जो सर्वर व एप पर सेव होंगे। फिंगर प्रिंट से बायोमेट्रिक स्टार्ट होने के दौरान स्टीयरिंग में एक पल्स मॉनिटर रहेगा जो पल्स रीड करेगा।