Highlights

इंदौर

डिलेवरी बाय को मार डाला, तीन बदमाशों ने रास्ता रोककर चाकू से गोदा

  • 29 Jul 2022

इंदौर। एक युवक को बदमाशों ने रोका और विवाद करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाशों के द्वारा चाकू से गोद दिए जाने के बाद भी वह घायल हालत में जैसे - तैसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचरा के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक फूड कंपनी में डिलेवरी बाय का काम करता था।
बाणगंगा  पुलिस के अनुसार घटना थाना क्षेत्र के करोल बाग की है। मृतक सुनिल पिता अमृतलाल वर्मा निवासी रोबोट चौराहा है। वह जोमेटो में डिलीवरी बॉय है। गुरुवार रात वह करोल बाग पर पार्सल की डिलीवरी देने पहुंचा था, जहां सुनसान जगह पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोका। एक ने पकड़ा तो दूसरे ने चाकू अड़ाया, तीसरे ने फरियादी से सामान छीनने की कोशिश की। इस पर डिलीवरी बॉय तीनों बदमाशों से भिड़ गया। कुछ देर तक हाथापाई चली। इससे गुस्साए बदमाशों ने उस पर चाकू से तीन वार किए और भाग निकले। घायलावस्था में लग जैसे-तैसे संघर्ष कर अरङ्क्षबदो हॉस्पिटल के गेट तक पहुंचा। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। देर रात तक उसका उपचार चला। इसके बाद उसे वहां से एमवाय हॉस्पिटल भेजा गया। खून ज्यादा बहने और पसली में चाकू लगने से आज सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
किशोरी के कातिल का नहीं लगा सुराग
उधर, चंबल नदी में बंद बोरे में मिली किशोरी की लाश की गुत्थी उलझ रही है। पुलिस बेसन के उस बोरे से कातिल को ढूंढ रही है जिसमें युवती की लाश को फेंका गया है। उसके प्रेमी सोहन को नामजद आरोपित भी बना लिया है। सोहन के साथी अमित से भी पूछताछ चल रही है। गौतमपुरा थाना क्षेत्र स्थित चंबल नदी में अज्ञात किशोरी की लाश मिली थी। सोमवार को उसकी शिनाख्त हो गई। वह मानपुर थाना क्षेत्र स्थित मतलबपुर निवासी किराना व्यवसायी की बेटी निकली। उसे डेढ़ माह पूर्व उसका प्रेमी सोहन अपहरण कर ले गया था। मानपुर थाना में सोहन के खिलाफ केस भी दर्ज है। मूसाखेड़ी क्षेत्र में हेल्परी करने वाला सोहन अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस को शक है वह ग्रामीण इलाके में ही किराये से रह रहा है। एएसपी (ग्रामीण) शशीकांत कनकने के मुताबिक किशोरी को जिस बोरे में बांधा वह कटनी के बेसन कारखाना का है। इस ब्रांड का बेसन सियागंज का एक व्यापारी खरीदता है। उसने गोतमपुरा और देपालपुर के तीन कारोबारियों को भी बेसन सप्लाय किया था। इससे शक है कि सोहन किसी ढाबे या होटल में काम कर रहा है। पुलिस उन जगहों पर छानबीन कर रही है जहां बेसन सप्लाई हुआ था। टीआइ विजय सिसोदिया के मुताबिक किशोरी का पिछले महीने अपहरण हुआ था। वह मानसिक रुप से कमजोर भी है। उसके बारे में पता चला कि वह किसी से भी फोन पर बात करने लगती थी। सोहन का उससे प्रेम प्रसंग चल रहा था। अपहरण के बाद करीब 15 दिन तक अमित की मदद से मूसाखेड़ी रहा था। पुलिस को शक है बातचीत करने को लेकर ही सोहन का विवाद हुआ और युवती की हत्या कर दी। पहचान छुपाने के उद्देश से उसका चेहरा भी जलाया गया था।