इंदौर। मालवा, निमाड़ में भीषण गर्मी के चलते जलस्त्रोत दम तोड़ते जा रहे हैं। बड़ी संख्या में नलकूप कुएं बावड़ी सूख गए हैं। यशवंत सागर में पानी 4 फुट घट गया है। दूसरे तालाबों की स्थिति भी बदतर है। पानी सूखकर मिट्टी उभर आई है।
यशवंत सागर में बारीश के बाद 19 फुट पानी था जो आज घटकर 15 फुट रह गया है। इंदौर के पश्चिम भाग में आज भी यशवंत सागर के पानी को ही नलों के जरिये सप्लाय किया जाता है। देवधरम पितृपर्वत पर बने फिल्टर प्लांट से यहां पानी सप्लाय होता है। जल कार्य समिति के प्रभारी बलराम वर्मा का कहना है कि यशवंत सागर से नियमित पानी सप्लाय होता रहेगा। किसी को दिक्कत नहीं आएगी। पूरी गर्मी मई जून तक पानी इतना रहेगा कि इंदौर के पश्चिम भाग में दिक्कत नहीं आएगी।
बिलावली बड़ा छोटा, सिरपुर छोटा बड़ा, पीपल्यापाला, लिम्बोदी, बनेडिया तालाबों में भी भीषण गर्मी से वाटर लेवल नीचे होता जा रहा है।
इंदौर
तेज गर्मी में यशवंत सागर में 4 फुट पानी घटा, इंदौर में जलस्त्रोत दम तोडऩे लगे
- 27 Apr 2022



