इंदौर। तेज गति के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं इस पर लगाम लगाने के लिए यातायात विभाग ने बायपास सहित शहर के बाहरी हिस्सों में होर्डिंग लगाए हैं, जिन पर तेज गति के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के संबंध में संदेश देते हुए लोगों को जागरूक करने की कोशिश की गई है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे तेज गति से वाहन नहीं चलाए।
आयुक्त प्रणाली लागू होने के बाद से यातायात विभाग के द्वारा नियमों के पालन को लेकर सख्ती दिखाई जा रही है। पूर्व में रेड लाइट उल्लंघन पर वाहन चालकों को समझाइश दी गई और बाद में नियम तोडऩे वालों के चालान बनाए गए इसी तरह वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वाले वाहन चालकों से भी जुमार्ना वसूला गया। चैकिंग के दौरान वाहन चालकों के पूर्व में लंबित ई चालान की भी जानकारी पुलिसकर्मियों ने निकाली और उनसे बकाया राशि की वसूली की। इस दौरान कई वाहनों के अत्यधिक ई चालान लंबित पाए गए, जिन्हें जप्त किया गया।
रेड लाइट उल्लंघन के संबंध में होर्डिंग्स भी यातायात पुलिस की तरफ से शहर में लगाए गए। इसी कड़ी में आप तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम कसने की तैयारी अफसरों ने की है। लगातार हो रहे हादसों के मद्देनजर अधिकारियों ने यह कदम उठाया है। बायपास सहित शहर के बाहरी हिस्सों में होर्डिंग पर तेज गति को लेकर समझाइश वाले संदेश लिखे गए हैं।एक दर्जन से अधिक स्थानों पर यह हार्डिंग विभाग ने अब तक लगा दिए हैं।
भेरूघाट पर पिछले दिनों हुआ था बस हादसा
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह भेरूघाट पर तेज रफ्तार एक अनियंत्रित बस 40 फीट नीचे खाई में जा गिरी थी। घटना में करीब छह लोगों की जहां मौत हो गई थी, वहीं 40 से अधिक लोग घायल हो गए थे जांच के दौरान यह सामने आया था कि बस की गति अत्यधिक थी और ओवरटेक करने के चक्कर में बस चालक नियंत्रण खो बैठा। इस घटना के बाद भी तेज गति से होने वाले हादसे लगातार सामने आ रहे हैं।
इंदौर
तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश के लिए लगाए होर्डिंग्स
- 01 Jul 2022