इंदौर। लोकतंत्र में हर स्तर के चुनाव का अपना महत्व है। हालांकि देश, प्रदेश व स्थानीय स्तर पर साल दो साल में चुनावी मौसम के चलते विभिन्न विभाग इसमें व्यस्त हो जाते है जिसका असर सामान्य व आम काजकाज पर होता है और लोगों को भी इससे कई ना कई परेशानी उठानी पड़ती है।
शहर व अंचल में एक बार फिर निकाय व त्रिस्तरीय चुनाव की हलचल है। वही विभिन्न शासकीय तंत्र चुनाव की तैयारियों में जुट गया है लिहाजा अधिकांश विभागों में कामकाज बुरी तरह प्रभावित है। इस तरह की स्थिति जुलाई माह तक बनी रहने की संभावना है। इस कारण जनहित, लोककल्याणकारी योजनाओं के साथ ही अन्य हितग्राहियों को विभिन्न परेशानी उठानी पड़ रही है। वही विकास कार्यो पर रोक लग जाने से बुनियादी सुविधाओं वालें मामलों में भी हलकान होना पड़ रहा है।
बहानेबाजी भी
इधर जानकारों का मानना है अधिकांश विभाग चुनावी प्रक्रिया और ड्यूटी कामकाज के चलते सचमुच बिजी है, लेकिन कुछेक विभागों में जानबूझकर कतिपय अधिकारी कर्मचारी चुनावी कामकाज का बहाना कर टाल मटोली भी कर रहे है, ऐसे विभागों पर जिला व स्थानीय जम्मेदारों की निगाहबानी की दरकार है।
इंदौर
तंत्र स्थानीय चुनाव में बिजी, रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित
- 09 Jun 2022